देवघर, मार्च 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। बाबा वैद्यनाथ मंदिर के सिंह द्वारा पर रविवार को पंडा धर्मरक्षिणी सभा वैद्यनाथधाम देवघर के अध्यक्ष प्रो.डॉ.सुरेश भारद्वाज, महामंत्री निर्मल कुमार झा, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े एवं संजय कुमार मिश्र की उपस्थिति में पूजा के लिए सहयोग राशि की प्राप्ति को लेकर रसीद जारी कर विधिवत शुरुआत की गई। इस संबंध में सभा के अध्यक्ष ने कहा कि 17 मार्च 2026 को पूरे बाबा वैद्यनाथ मंदिर को सजाकर मां काली की वृहत पूजा विधि-विधान के साथ आयोजित की जाएगी। कहा कि रसीद जारी करने में सभा के कर्मचारी रासमणि झा, सोमनाथ खवाड़े, रवि द्वारी, सत्यम, मनीष सहित अन्य मौजूद रहे। कहा कि पूजा के लिए चंदा सुबह 9:30 बजे से रात के 9 बजे तक रसीद जारी की जाएगी। कहा कि पूर्व वर्ष की तरह इस बार भी सहयोग राशि 105 रुपए तय किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्...