काली पहाड़ी के फिल्टर वाटर तालाब में तीन घंटे तक छिपा रहा युवक, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
मुंगेर, जून 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित काली पहाड़ी के रेलवे फिल्टर वाटर वर्क्स तालाब में सोमवार को एक युवक के घंटों तक पानी में डूबे रहने से हड़कंप मच गया। युवक को तालाब में डूबा देख रेलवे कर्मियों ने तत्काल आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ, रेल प्रशासन और मुंगेर से पहुंची एनडीआरएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई में युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया दोपहर करीब एक बजे उक्त युवक ईस्ट कॉलोनी क्षेत्र के एक मकान में बिना अनुमति प्रवेश कर गया था। मकान में मौजूद लोगों ने उसे संदिग्ध समझकर चोर होने की आशंका में पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागने के बाद युवक का लोगों ने पीछा किया। पीछा किए जाने पर वह काली पहाड़ी स्थित रेलवे फिल्टर वाटर वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.