रांची, मार्च 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शिया समुदाय ने ईरान के सुप्रीमो अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत की याद में ईद उल फित्र सादगी से मनाएगा। साथ ही समुदाय के लोग ईद उल फित्र की नमाज काली पट्टी लगाकर ही अदा करेगा। यह अपील जाफरिया मस्जिद के इमाम और ऑल इंडिया शिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने जारी किया है। मौलाना रिजवी ने कहा है कि ईरान में अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की शहादत और मासूम बच्चियों व बेगुनाह इंसानों की शहादत ने पूरी दुनिया की इंसानियत को गहरे सदमे में डाल दिया है। यह केवल एक व्यक्ति या एक देश का नुकसान नहीं, बल्कि पूरी उम्मत और मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। रिजवी ने अपील करते हुए कहा कि इस गम की घड़ी में ईद की पारंपरिक खुशियों और दिखावे से दूर रहना ही सच्ची ...