कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ/चपुन्ना, संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यालय में शिक्षण कार्य भी काली पट्टी बांधकर किया। प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर के शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक राहुल मिश्रा के नेतृत्व में टीईटी की अनिवार्यता के विरोध को लेकर काली पट्टी बांधकर विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। उधर, चपुन्ना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रेरीरामपुर के प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह के साथ शिक्षक कौशलेंद्र सिंह, विकास गुप्ता व पूर्ति चौबे ने भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.