सहरसा, जुलाई 29 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बिहार बीडीओ संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार से सिमरीबख्तियारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहन कुमार सिंह ने सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। संघ के निर्देश पर सभी बीडीओ अपने नियमित सरकारी कार्यों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल हैं। बीडीओ मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय लिए जाने तक यह विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि अधिकारियों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। संघ की प्रमुख मांगों में सभी प्रखंड कार्यालयों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बीडीओ को बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और शील्ड जैसे सुरक्षा उपकरण उ...