गया, जुलाई 28 -- छपरा में छात्र आंदोलन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के घायल होने के विरोध में आमस के बीडीओ नीरज कुमार राय मंगलवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्यालय पहुंचे और कार्य किया। उन्होंने बताया कि बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर यह सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की छह सूत्री मांगों, जिनमें बॉडी प्रोटेक्टर और दंगारोधी हेलमेट उपलब्ध कराना भी शामिल है, पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बीडीओ ने कहा कि जनहित में कार्य करने वाले अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Siwan News काली पट्टी बांध बीडीओ ने किया सांकेतिक विरोध, यह भी पढ़ें- पचरुखी बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर निपटाया कामकाज यह भी पढ़ें- बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य, अधिकारियों की...