लखनऊ, अप्रैल 26 -- बिजली कर्मचारी 13 मई को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की कोर कमेटी की रविवार को हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि कोर कमेटी ने पनकी और जवाहरपुर ताप विद्युत गृहों का परिचालन व अनुरक्षण निजी कंपनियों को सौंपे जाने पर चिंता जाई है। निजी कंपनियों को इसका काम यूनिफाइड टेंडर से किया जाना है। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों ताप बिजली घरों के परिचालन व अनुरक्षण करवाने का एकतरफा टेंडर किया जाता है तो बिजली कर्मी उसी वक्त से आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस जनविरोधी व कर्मचारी-विरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध किया जाएगा।शैलेंद्र दुबे ने कहा कि जवाहरपुर परियोजना पर लगभग 14,000 करोड़ रुपये और पनकी ताप वि...