लखीमपुरखीरी, मई 20 -- लखीमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे गया। पिछले दो महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज दर्जनों संविदा कर्मियों ने आज सामूहिक रूप से अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बिना मानदेय के परिवार का भरण-पोषण करना और रोज ड्यूटी पर आना मुश्किल हो गया है। विभाग की इस बेरुखी से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके दो माह के बकाए मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यह भी पढ...