महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों के द्वारा हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए टीईटी अनिवार्यता के नियम को वापस लेने की मांग उठाई है। टीईटी अनिवार्यता को लेकर जिले में कई शिक्षक संगठन एकजुट हो गए है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों के द्वारा टीईटी अनिवार्यता का विरोध जताया जा रहा है। सोमवार को शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विराध जताया। परिषदीय विद्यालयों में ड्यूटी के दौरान शिक्षक हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते रहे। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 26 फरवरी को कलेक्ट्रेट में शिक्षक प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर पूर्व में चयनित शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से दूर रखने की मांग उठाने का काम क...