कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्य किया। कर्मचारियों ने इसे विरोध का प्रतीकात्मक माध्यम बताते हुए सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग दोहराई।कर्मचारियों का कहना है कि एक अप्रैल 2004 से लागू नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के कारण उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन की गारंटी समाप्त हो गई है। पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारियों को अंतिम वेतन के आधार पर निश्चित पेंशन मिलती थी, जबकि नई पेंशन प्रणाली बाजार आधारित होने के कारण पेंशन की राशि तय नहीं होती। कर्मचारियों ने बताया कि पुरानी व्यवस्था में सेवानिवृत्ति के बाद जीवनभर लगभग अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.