औरैया, फरवरी 23 -- सहार, संवाददाता। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा सुविधा न मिलने के विरोध में आंदोलनरत हैं। प्रदेश संगठन के आह्वान पर सोमवार को श्री सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कॉलेज, लहरापुर सहार में कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर बोर्ड परीक्षा का कार्य किया और अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें राजकीय कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को यह सुविधा दे दी है, लेकिन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अब तक इससे वंचित रखा गया है, जिससे उनमें असंतोष है। इस संबंध में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शासनादेश जारी करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.