मेरठ, मई 9 -- खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कौल स्थित काली नदी में शनिवार गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोज फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। पुलिस ने समझा बुझा कर मामले को शांत कर अवशेषों को जमीन में दबवा दिया। कौल गांव स्थित काली नदी में शनिवार गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष भारद्वाज, शेखर त्यागी, निशांत कुमार, विकास पंडित, मोहित त्यागी, हर्षित, विकास पाल, विशांत त्यागी आदि मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कर जमीन में गड्ढा खुदवा कर अवशेषों को दबा दिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि अवशेष नदी में पीछे से बहकर आए हैं ज...