कन्नौज, मई 2 -- शनिवार शाम मछली पकड़ने गए एक युवक काली नदी में डूब गया। घटना कुसुमखोर चौकी क्षेत्र की है, जहां युवक को डूबता देख साथियों में हड़कंप मच गया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की जसोदा चौकी के गांव तेरारागी निवासी 25 वर्षीय सुधीर पुत्र सरनाम अपने साथियों के साथ कुसुमखोर क्षेत्र में काली नदी पर मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान सभी साथी नदी में नहाने लगे, तभी सुधीर अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धार में बहकर डूब गया। सुधीर को डूबता देख साथियों ने शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक नदी की गहराई में समा चुका था। सूचना मिलने पर कुसुमखोर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी देर तक चले सर्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.