मैनपुरी, सितम्बर 4 -- भोगांव। पत्नी से हुए मामूली विवाद से क्षुब्ध होकर एक अधेड़ ने काली नदी में छलांग लगा दी। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अधेड़ का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस सीमा विवाद में उलझी तो परिवारीजनों ने आक्रोशित होकर सड़क पर जाम लगा दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। क्षेत्र के गांव रकरा निवासी 45 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र बनवारी लाल का बीते दिन अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। इससे आहत होकर उन्होंने गुरुवार शाम जसराजपुर के समीप काली नदी के पुल से छलांग लगा दी। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी व थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की टीम ल...