अलीगढ़, अप्रैल 26 -- अकराबाद, संवाददाता। क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली बड़ी परियोजना के तहत काली नदी पर दो पुलों का निर्माण कार्य मई माह से शुरू किया जाएगा। इन पुलों के बन जाने से अतरौली और छर्रा विधानसभा क्षेत्रों के करीब डेढ़ लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन काफी आसान हो जाएगा। जानकारी के अनुसार, सेतु निगम द्वारा नवमी के बाद निर्माण से पहले मिट्टी की जांच और साइट कलेक्शन का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की तैयारी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।बताया गया है कि अतरौली क्षेत्र में खेड़ा बुजुर्ग और गोवली के बीच तथा छर्रा विधानसभा के कौड़ियागंज नगर पंचायत के पास लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से दो पुल बनाए जाएंगे। प्रत्येक पुल की ...