मैनपुरी, मई 15 -- बिछवां। क्षेत्र के ग्राम हन्नूखेड़ा से गुजरी काली नदी के दूसरे किनारे जनपद एटा की तरफ एक महिला का शव मिला है। महिला के शव को जंगली जानवरों ने विक्षिप्त कर दिया है। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सीमा के विवाद में कई घंटे तक मामला उलझा रहा। अंत में सूचना पर पहुंचे सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बिछवां पुलिस को पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। जनपद मैनपुरी व एटा को बांटने वाली काली नदी अक्सर सीमा के विवाद में घिर जाती है। पुल के एक तरफ आधी काली नदी मैनपुरी की सीमा में आती है। आधा हिस्सा जनपद एटा के तरफ रहता है। यह भी पढ़ें- नाले में मिला भ्रूण शुक्रवार को काली नदी के दूसरे तट जनपद एटा की सीमा पर पानी कम होने से एक महिला का विछिप्त शव मिला। किसान काली नदी से पंपसेट डालकर खेतों की सिंचाई करते हैं। किसानों ने शव को देखा...