कन्नौज, जून 14 -- कन्नौज। काली नदी में मछली पकड़ने गए 14 वर्षीय किशोर के डूबने से गांव डेंगनपुरवा में मातम पसर गया। किशोर के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास होकर नदी किनारे पहुंच गए। देर शाम तक गोताखोर और जल पीएसी की टीम नदी में उसकी तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव डेंगनपुरवा निवासी किसान गुड्डू का पुत्र सुमित रविवार शाम करीब चार बजे अपने पांच दोस्तों के साथ गांव के सामने बह रही काली नदी में मछली पकड़ने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोर पहले कांटे से मछली पकड़ रहा था। बाद में वह नदी में उतरकर हाथ से मछलियां पकड़ने लगा। इसी दौरान उसका पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। किसानों ने नदी में छलांग लगाकर ...