सुल्तानपुर, मई 7 -- मोतिगरपुर, संवाददाता ज्येष्ठ मास की सप्तमी तिथि पर क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। गांव स्थित काली चौरा पर महिलाओं ने प्रतिवर्ष की भांति सामूहिक रूप से दुखदुरियां कार्यक्रम कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं शामिल रही।गुरुवार की सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री लेकर काली चौरा स्थल पर पहुंचीं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने दुख दूरियां माता का किस्सा सुनाया और देवी गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रीता सिंह ने बताया कि यह आयोजन वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर परिवार और समाज के दुख-दर्द दूर होते हैं तथा घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। क...