नई दिल्ली, मार्च 24 -- घुटने, कोहनी और गर्दन का पिछला हिस्सा अक्सर सबसे ज्यादा नजरअंदाज हो जाता है, जिसकी वजह से यहां कालेपन की समस्या आम हो जाती है। डेड स्किन, धूल-मिट्टी और सही तरीके से सफाई न होने के कारण ये हिस्से धीरे-धीरे डार्क दिखने लगते हैं। बच्चे हों या बड़े, यह परेशानी किसी को भी हो सकती है और इसे हटाना आसान नहीं लगता। ऐसे में एक आसान और असरदार घरेलू उपाय काफी मदद कर सकता है। मास्टरशेफ पूनम देवनानी ने एक ऐसा ही सिंपल नुस्खा बताया है, जिसमें टूथपेस्ट के साथ एक सस्ती-सी चीज मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। उनका दावा है कि इस उपाय को नियमित रूप से अपनाने पर कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।क्या-क्या चाहिए होगा नमक, दूध, नारियल तेल, टूथपेस्ट, टमाटर आपको थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ले लेना है। बाजार से 5 रुपये का बेकिंग सोडा भी मंगवा ले...