काली कमाई का मसीहा उप निदेशक: 77 लाख के जेवर और कैश, अजय कुमार ने पिता को भी मालामाल किया
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बी-बोस) में तैनात शिक्षा विभाग के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के यहां आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापेमारी में बड़ी संपत्तियों का खुलासा हुआ है। उप निदेशक अजय कुमार सिंह के पटना, बेगूसराय और उनके सरकारी दफ्तर में छापेमारी की गई। उनके ठिकानों से लाखों कैश, जेवर और संपत्ति के कागजात मिले हैं। उनकी आय से लगभग दो गुनी अवैध संपत्ति मिलने की चर्चा है। इस दौरान बेगूसराय और पटना स्थित आवास से लगभग 25.88 लाख नकद, 51.50 लाख रुपये के गहने, जबकि आठ बैंक खातों में करीब 18.50 लाख रुपये जमा हैं। ईओयू के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 142 में एक फ्लैट है, जिसके लिए 60 लाख का भुगतान किया जा चुका है। मिले कागजात और प्रमाणों की जांच के बाद ईओयू को अवैध संपत्ति और बढ़ने की उम्मीद है। उप निदेशक अजय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.