कालीन मेले में किया गया सम्मानित
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- चेतगंज। चीन के शिनिंग शहर में 15 जुलाई को चाइना तिब्बतियन कार्पेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले में कोन ब्लाक के अनुरुधपुर पश्चिम पट्टी गोबरहा स्थित मंगल कार्पेट के प्रबंधक को मेले में सक्रिय एवं उत्कृष्ट सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्य अतिथि ने मंगल कार्पेट के प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह को प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देशों से आए कालीन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि, व्यवसायी एवं प्रदर्शक उपस्थित रहे। मंगल कार्पेट को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, गुणवत्ता तथा मेले में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया। इस उपलब्धि पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.