लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- कोतवाली क्षेत्र की औरंगाबाद चौकी अंतर्गत जहान नगर गांव से लापता हुए किसान कालीचरण के मामले में किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को कोतवाली परिसर में हुए विशाल धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी अमित कुमार राय के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। टीम की कमान क्षेत्राधिकारी मितौली यादुवेंद्र कुमार को सौंपी गई है। सीओ मितौली ने बताया कि टीम में जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात ऐसे दस पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जो गंभीर मामलों की जांच में दक्ष हैं। इस टीम का मुख्य उद्देश्य पिछले एक माह से लापता कालीचरण का पता लगाना और प्रकरण में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना है। उन्होंने बताया कि टीम ने अपना क...