जमुई, जून 18 -- झाझा, नगर संवाददाता कालीघाट बरमसिया श्मशान घाट में श्रद्धालुओं एवं शोकाकुल परिवारों की सुविधा हेतु निर्मित श्राद्ध कर्म स्थल एवं श्मशान राजा आवास का विधिवत उदघाटन जिला पार्षद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न किया गया। उदघाटन समारोह में क्षेत्र के सैंकड़ों गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर राकेश ने कहा कि कालीघाट बरमसिया श्मशान घाट जमुई जिले का संभवत: पहला ऐसा श्मशान घाट है, जहां अंतिम संस्कार से लेकर श्राद्ध कर्म तक की लगभग सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एक ही परिसर में विकसित की गई हैं। यहां शवदाह के लिए सुव्यवस्थित शवदाह गृह, परिजन एवं आगंतुकों के बैठने के लिए छायादार शेड, पीपल-पानी की परंपरा के लिए पीपल वृक्ष, स्नान हेतु चापाकल, स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए मोटर एव...