इटावा औरैया, मई 17 -- बकेवर। लवेदी क्षेत्र के ग्राम नवादा खुर्दकला में चल रही वृन्दावन के सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा भव्य रासलीला के मंचन में रविवार को नाग नाथन रासलीला का मंचन किया गया। जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। नाग नाथन लीला के मंचन में भगवान कृष्ण की झांकी ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रासलीला को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पंडाल में पहुँच रहे हैं। यह आयोजन लगातार 21 मई तक जारी रहेगा, जहाँ प्रतिदिन विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जायेगा। ग्रामीणों ने भगवान कृष्ण का पूजन कर पुष्प अर्पित किए और व्यास पीठ का भी पूजन किया। यह भी पढ़ें- भक्त प्रहलाद की लीला का मंचन रासलीला में दिनेश शर्मा व्यास, अरुण शर्मा, राजवीर शर्मा, दीवान शर्मा, पवन शर...