घाटशिला, जून 18 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत अंतर्गत कालियाम गांव में विगत रात हाथियों के एक दल ने उत्पात मचाया। हाथियों ने गौर महतो के धान पिसाई मशीन घर को तोड़ने का प्रयास किया और घर की कुछ टालियां तोड़ डालीं। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से हाथियों को खदेड़ा। एक हाथी जामबनी गांव में घुस आया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इधर सुनसुनिया साल जंगल से 15 हाथियों के दल को वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम ने खदेड़कर माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव से सटे जंगल में पहुंचा दिया। फिलहाल, ये हाथी घाघरा के पास जंगल में हैं। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: कालियाम में हाथियों उत्पात मचाया, घाघरा में पहुंचे 15 हाथी हाथियों के डर से ग्रामीण दहशत में हैं और उन्होंने जंगल जाना बंद कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...