बोकारो, फरवरी 11 -- बरमसिया ओपी के लंका पंचायत के केलियादाग में शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने एकजुट होकर जागरूकता अभियान चलाया। गांव की दर्जनों महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर सड़को पर उतरी और शराब के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है, घरों में आए दिन विवाद हो रहे हैं तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं का कहना था कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री होने से सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब छापेमारी कर शराब बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगी।सब इंस्पेक्टर राम हरि प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप महतो समेत गांव की महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान कई ग्र...