देहरादून, मई 15 -- देहरादून। नगर निगम ने कालिदास रोड क्षेत्र में नाले पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को भी अभियान जारी रखा। आरोप है कि एक बिल्डर ने करीब 100 मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े नाले को मलबा डालकर पाट दिया था और उस पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संबंधित बिल्डर ने एमडीडीए, खनन विभाग और प्रशासन को गुमराह कर विवादित भूमि पर नौ मंजिला फ्लैट का नक्शा पास करा लिया। मामला हाल ही में निगम बोर्ड बैठक में जोर-शोर से उठा था, जिसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आया।सहायक नगर आयुक्त विनय प्रसाद ने बताया कि निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए नाले से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को आधे हिस्से को खाली कराया गया था, जबकि शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रही।क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र कठैत ने...