लोहरदगा, मार्च 11 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा-टोरी रेलवे लाइन पर स्थित कमले गांव के पास बने बड़की चांपी रेलवे स्टेशन का नाम को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच विवाद अब तक नहीं थम पाया है। बुधवार को रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर बड़की चांपी स्टेशन लिखने के बाद एक बार फिर कमले और बड़की चांपी गांव के बीच विवाद हो गया। कमले गांव के लोगों ने ठेकेदार के पेंटरों जो स्टेशन पहुंचकर बोर्ड और अन्य जगहों पर बड़्की चांपी स्टेशन का बोर्ड लिख पेंट कर रहे थे। कमले गांव के कई ग्रामीण पहुंचकर इसका विरोध करने लगे, और बड़की चांपी लिखे गए सभी बोर्ड में कालिख पोतकर नाम मिटा दिया, और पेंटरों की वहां से भगा दिया। कमले के ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन उनकी जमीन पर बना है, इसलिए इसका नाम कमले स्टेशन रखा जाना चाहिए। हालांकि स्टेशन बनने के बाद कमले के ग्रामीणों के लाख विर...