कालिका मंदिर कांडा की निगहबानी करेंगे 16 सीसीटीवी
बागेश्वर, जून 6 -- कांडा, संवाददाता। प्रसिद्ध कालिका मंदिर कांडा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मंदिर परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। यह कार्य जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या की पहल पर उनकी निधि एवं राज्य वित्त मद से कराया जा रहा है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ मंदिर की गतिविधियों पर भी चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। तीसरी आंख की निगरानी में रहने से सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी। क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए किया गया यह प्रयास जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- कालिका मंदिर कांडा की निगहबान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.