घाटशिला, दिसम्बर 29 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत भवन में राज्य सरकार द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और पोटका की जनता के हित में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया बागराई सोरेन, पंसस दीपक भगत, मदन भगत, हितेश भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.