गौरीगंज, जून 14 -- संग्रामपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध पौराणिक शक्तिपीठ मां कालिकन धाम में सांसद किशोरीलाल शर्मा के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की देखरेख में मंदिर की सीढ़ियों पर लाल कालीन बिछाई गई। मंदिर पर प्रतिदिन आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कालीन बिछाई गई। प्रदीप सिंघल ने बताया कि सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर कालिकन धाम में मां कालिका की पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को भीषण गर्मी व ठंड से बचाने के लिए लाल कालीन बिछाई गई है। गर्मी में नंगे पैर सीढ़ियों पर चढ़कर मां के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। कांग्रेस कार्यालय प्रभारी बृजेश तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष संग्रामपुर बृजेश मिश्रा, बृजेन्द्र सिंह लोहा, सभाजीत शुक्ला, शिवेंद्र विक्रम सिंह, राकेश कुमार मौर्य, अम्बा शुक्ला आदि मौजूद...