प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली पर घर लौटने के लिए प्रयागराज आने वाले यात्रियों को ट्रेनों में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनों में इतनी भीड़ रही कि आरक्षित सीटों पर भी कब्जा हो गया, जिससे यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर और सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत करनी पड़ी। जनरल बोगियों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जहां यात्रियों को खड़े होकर और फर्श पर बैठकर सफर करना पड़ा। स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी ने भी यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। भिवानी से प्रयागराज आ रहे हिमांशु केसरवानी जनरल बोगी में सफर कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कोच में इतनी भीड़ थी कि बाथरूम तक जाना मुश्किल हो गया था। भीड़ में महिलाएं और बच्चे काफी परेशान थे। उन्होंने ट्रेन का वीडियो बनाकर एक्स पर शिकायत की और रेलवे से व्यवस्था सुधारने की मांग की। इसी ट्र...