बांदा, जनवरी 30 -- बांदा। संवाददाता नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने महाशिवरात्रि के अवसर पर कालिंजर महोत्सव आयोजित कराने की मांग की है। कहा कि यह महोत्सव क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि नरैनी विधानसभा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक दुर्ग कालिंजर आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह सरकार की पर्यटन विकास योजनाओं में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। फरवरी 2023 में मुख्यमंत्री ने स्वयं कालिंजर महोत्सव का उद्घाटन किया था। उस समय प्रत्येक वर्ष महोत्सव आयोजित कराने की घोषणा की गई थी। हालांकि, 2023 के बाद से महोत्सव का आयोजन नहीं हुआ है। इससे क्षेत्रवासियों में निराशा है और वह लगातार इसे शुरू करने की मांग कर रहे हैं। विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.