बांदा, मार्च 16 -- बांदा संवाददाता। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने ऐतिहासिक कालिंजर किले की पहाड़ी के क्षेत्र को राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल घोषित किया है। उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (उत्तरी क्षेत्र) राजिंदर कुमार ने किया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बताया कि कालिंजर किला क्षेत्र एक भूवैज्ञानिक घटना एपार्कियन अनकॉन्फ़ॉर्मिटी का प्रमाण है। यहां की 2.5 अरब वर्ष बुंदेलखंड ग्रेनाइट और 1.2 अरब साल पुराने कैमूर बलुआ पत्थर के करोड़ों वर्षों के इतिहास को दर्शाता है। कार्यक्रम में इस बात का प्रचार किया गया कि कैसे यहां की विशिष्ट भू-आकृति ने ऐतिहासिक राजवंशों को सामरिक सुरक्षा प्रदान की। किले की दीवारों में लगा स्थानीय पत्थर यहां के अद्वितीय भू-सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.