हमीरपुर, मार्च 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए तीन अलग-अलग दिनों में एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम बैच के तहत ब्लॉक कुरारा और सुमेरपुर की छात्राओं को ऐतिहासिक कालिंजर किला के भ्रमण के लिए भेजा गया। एक्सपोजर विजिट को सीडीओ अरुण कुमार सिंह एवं बीएसए आलोक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं को ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को समझने और शिक्षा के साथ-साथ अपने अनुभवों को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।कुरारा से तीन बसों तथा सुमेरपुर से दो बसों में कुल 200 से अधिक छात्राएं कालिंजर किला के भ्रमण के लिए रवाना हुईं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुरारा की वार्डन अर्चना सिंह छात्राओं का नेतृत्व कर रही हैं। वहीं सुमेरपुर की इंचार्ज ...