नई दिल्ली, जून 4 -- काला हिरण द बैटल ऑफ लीगेसी फिल्म अपने एक पोस्टर की वजह से तब काफी चर्चा में आई जब सभी को इसमें सलमान खान का काला हिरण केस कनेक्शन पता चला। सलमान की लीगल टीम ने नोटिस भेज कर फिल्म को रोकने की नोटिस जारी किया था। अब फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि उन्हें सलमान के फैंस द्वारा धमकी मिल रही है।नोटिस फाड़ते हुए दिया प्रोड्यूसर ने जवाब अमित ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नोटिस फाड़ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा, 'लोग मुझसे पूछ रहे हैं, मीडिया वाले, दोस्त भी कि मैंने सलमान खान के नोटिस का क्या जवाब दिया। इस नोटिस का जवाब मैं क्या दूं जिसमें मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वो धमकी दे रहे हैं कि मेरा सर धड़ से अलग कर देंगे अगर मैं मुंबई आया तो। तो किसे मैं जवाब दूं? मैं क्या उन हजारों को जवाब दूं...