काला महल से कल निकलेगी झूलेलाल जयंती शोभायात्रा
आगरा, मार्च 19 -- हिंदू जल सेवा मंडली (काला महल) द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर सिंधी धर्मशाला में शुक्रवार को विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत सबसे प्राचीन झूलेलाल जयंती शोभायात्रा कल निकाली जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:काल गिरधर गोपाल मंदिर के महंत पंडित बंटी महाराज के सानिध्य में भजन-कीर्तन एवं सत्संग से होगी। इसके पश्चात श्री अखंड पाठ साहब का काला महल क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण के उपरांत श्री अखंड पाठ साहब को काला महल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर में विधि-विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। हिंदू जल सेवा मंडली की ओर से श्री सिंधी धर्मशाला में विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री अखंड पाठ साहब के विराजमान होने से लेकर श्री भोग साहब एवं प्रसाद वितरण तक सत्संग और भजन-कीर्तन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.