लातेहार, मई 18 -- लातेहार। लातेहार जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक शहर स्थित न्यू आनंद फार्मा में हुई। बैठक में शामिल दवा व्यवसायियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया और अपनी-अपनी दुकानों में बैठकर दवा बिक्री की। जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता ने कहा कि सभी केमिस्ट्स अपने मातृ संगठन अखिल भारतीय रसायनज्ञ एवं औषधि विक्रेता संगठन के नेतृत्व में व्यवसाय के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बाजार में नकली दवाओं की बिक्री और भारी छूट देकर बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- खुदरा एवं थोक दवा व्यवसायियों ने बनाई अखिल भारतीय बंदी की रणनीति उन्होंने बताया कि 19 मई...