बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- काला बिल्ला लगाकर किया काम, आपूर्ति संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन 18 वर्षों से लंबित कैडर पुनर्गठन, नवंबर 2023 से नहीं हुई कोई पदोन्नति राशन कार्ड अभियान में हर कार्ड पर Rs.250-300 अपनी जेब से खर्च करने को मजबूर पदाधिकारी 17 जुलाई की वेतन कटौती वापस लेने की मांग, 26 अगस्त तक जारी रहेगा प्रतीकात्मक विरोध फोटो : डीएम एमओ : कलेक्ट्रेट में सोमवार को डीएम उदिता सिंह को ज्ञपान सौंपते लोग। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। बिहार आपूर्ति सेवा संघ ने सोमवार को वर्षों से लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी धारण कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने नियमित सरकारी एवं जनहित के कार्य पूर्ववत जारी रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी नाराजगी जताई और डीएम उदिता सिंह को ज्ञापन सौंपा। संघ ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड म...