लातेहार, अप्रैल 1 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में चिकित्सकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले के विरोध में बुधवार को अस्पताल के डॉक्टरों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। चिकित्सकों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। चिकित्सकों ने कहा कि अस्पताल में लगातार बाहरी हस्तक्षेप बढ़ रहा है, जिससे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जा सकता है। थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांगडॉक्टरों का आरोप है कि मंगलवार शाम को अस्पताल परिसर में कुछ लोगों द्वारा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और अस्पताल का माहौल खराब करने की कोशिश की ग...