गोंडा, जुलाई 25 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्र शनिवार को प्रदेशव्यापी काला दिवस मनाएंगे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने बताया कि शिक्षामित्र अपनी लंबित मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने जिले के सभी शिक्षामित्रों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- 30 हजार शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय वापसी का इंतजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...