चाईबासा, अक्टूबर 16 -- झारखंड में एक खौफनाक घटना सामने आई है। तीन लोगों ने एक महिला पर काला जादू करने का आरोप लगाकर उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद गला दबाकर महिला को मार डाला। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में काला जादू करने का आरोप लगाकर 30 साल की महिला के साथ गैंगरेप करने और हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता ओडिशा के मयूरभंज जिले के घाघरबेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के 60 साल निवासी की दूसरी पत्नी थी। अधिकारी ने बताया कि वह पति से अलग रह रही थी। जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने बताया कि घटना 12 अक्टूबर को हुई थी। उसके पति के बयान पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे घटना की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.