फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बार एसोसिएशन के महासचिव कुंअर सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर काला कोट पहनकर धन उगाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उन्होने अपने ज्ञापन में कहा कि कचहरी में कुछ अराजक तत्व जिसमें महिलाएं शामिल हैं। वकीलो का कोट पहनकर खुलेआम कचहरी परिसर में घूम रहे हैं और खुद को वकील बताकर मुकदमों में पैरवी का झांसा देकर फीस के नाम पर मुवक्किलों से अविधिक रूप से धन उगाही कर रहे हैं। इससे आए दिन आम जनता के साथ ठगी और अवैध वसूली की घटनायें प्रकाश में आ रही हैं। इससे अधिवक्ता समाज की छवि धूमिल हो रही है। यह भी पढ़ें- न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन जारी यह भी पढ़ें- नौ दिन की हड़ताल के बाद, चस्पा करायी गई नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...