बुलंदशहर, जून 10 -- बुलंदशहर। शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम काला आम चौराहे के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका परिषद ने नवयुग नगर पालिका योजना के अंतर्गत चौराहे के व्यापक विकास एवं सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। योजना के तहत काला आम चौराहे को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ उससे जुड़ने वाली प्रमुख सड़कों को भी आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। सड़क किनारे आकर्षक फुटपाथ, हरित पट्टी, आधुनिक सुविधाएं तथा बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में चौराहे और उससे जुड़ी सड़कों पर एंटीक शैली की सजावटी लाइटें लगाने की व्यवस्था भी शामिल है। इससे पूरा क्षेत्र रात के समय आकर्षक रोशनी से जगमगाता नज...