कालाष्टमी पर बाबा काल भैरवनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
कौशाम्बी, जून 8 -- काल अष्टमी के पावन तिथि के अवसर पर शक्तिपीठ कड़ा धाम के काड़ी बाग स्थित बाबा काल भैरवनाथ मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा काल भैरवनाथ को फूल पत्र, नींबू, लौंग बछ की लकड़ी तथा अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद आरती कर बाबा से घर-परिवार की सुख-समृद्धि, कुशलता एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव के रौद्र स्वरूप बाबा काल भैरवनाथ की कालाष्टमी के दिन पूजा करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। मंदिर के पुजारी बबलू लहरी ने बताया कि कालाष्टमी पर सच्चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.