गंगापार, मार्च 17 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नवाबगंज क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से कालाबाजारी लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी प्रयागराज से मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है।बता दें कि नवाबगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एलपीजी किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के हथिगहां, कौड़िहार, मंसूराबाद, आनापुर, नवाबगंज एवं श्रृंग्वेरपुर समेत कई गांवों में उपभोक्ता 1150 रुपये तक में गैस सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। बढ़ी हुई कीमतों से ग्रामीणों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में एक दुकानदार (हॉकर) ने नाम न छापने की शर्...