देवरिया, अप्रैल 6 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर अध्यक्ष शंभूदयाल गुप्ता ने आसपास क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में भारी अनियमितताओं और एजेंसियों की मनमानी का आरोप लगाया है।संगठन का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गैस एजेंसियों की मनमानी एवं होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो संगठन इसको लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...