बगहा, मार्च 31 -- बगहा। भारत-नेपाल सीमा पर उर्वरक की कालाबाजारी की मिल रही सूचनाओं के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने विशेष टीम का गठन किया है, जो नियमित रूप से बाजार और सीमा क्षेत्रों की निगरानी करेगी। प्रशासन द्वारा गठित इस टीम में एसडीएम, एसडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम को निर्देश दिया गया है कि वे क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करें। इसके अलावा सभी उर्वरक निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में खुदरा खाद दुकानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद उन्हें विस्तृत प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपना होगा, ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके।इधर, प्रधान सचिव ने भी सभी जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.