बांदा, जून 28 -- बांदा, संवाददाता। विकास खंड की नहरी ग्राम पंचायत के कोटेदार ने गरीबों में वितरण के लिए आया करीब 153 क्विंटल राशन और 1.23 क्विंटल चीनी की कालाबाजारी कर ली। शिकायत पर टीम जांच करने पहुंची तो वह लघु शंका के बहाने फरार हो गया। टीम ने 32 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए और पूरे स्टॉक की जांच की। कालाबाजारी पाए जाने के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने डीएम के आदेश पर कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। नरैनी के पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नहरी गांव में राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर नौ जून को जांच के आपूर्ति विभाग की दो सदस्यीय टीम पहुंची। पता चला कि कोटेदार ने सहकारी समिति नहरी में सरकारी खाद्यान्न रखा है। कोटे की दुकान पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। लिपिक राजेश कुमार...