बगहा, मार्च 26 -- बेतिया। नगर में गैस की कालाबाजारी व गलत ढंग से भंडारण करने के मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने छह लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि एमओ स्वाती उपाध्याय कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। छानबीन कर दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में एमओ ने बताया है कि दूरभाष से प्राप्त शिकायत के आलोक में सदर एसडीओ विकास कुमार, एसडीपीओ विवेक दीप के साथ एलपीजी गैस की कालाबाजारी व घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक के लिए मंगलवार को छापेमारी की गई।इस दौरान न्यू बस स्टैंड हरिवाटिका निवासी रुदल यादव के घर से चार गैस सिलिंडर, सिद्धार्थ जनरल स्टोर से तीन सिलिंडर, सोनाली लेडीज ब्यूटी पार्लर से तीन सिलिंडर, धनी लाल यादव के घर से छह सिलिंडर, प्रभा देव...